फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Wife's body burnt in a trench in Hamirpur, woman's hair, piece of sari and skeleton recovered

यूपी: हमीरपुर में पत्नी का शव जलाकर खाईं में फेंका, महिला के बाल, साड़ी का टुकड़ा व कंकाल बरामद

Wed, 24 Feb 2021 12:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
UP: Wife's body burnt in a trench in Hamirpur, woman's hair, piece of sari and skeleton recovered
इसी जगह मिले कंकाल के अंश - फोटो : amar ujala
हमीरपुर में राठ के मझगवां थानाक्षेत्र के गोहानी गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद शव को जलाकर खाईं में फेंक दिया गया। चार दिन बाद इस घटना में पुलिस ने खाईं से महिला के बाल, साड़ी का टुकड़ा व पैर की हड्डी बरामद की है। महिला के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उधर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के फांसी लगाने पर उसे जलाकर फेंकने की बात कबूली है। गोहानी निवासी रामस्वरूप खटीक गांव के ही पवन का खेत बटाई पर लेकर खेती करते हैं। फसल की रखवाली के लिए पत्नी शकुंतला (30) के साथ खेत पर ही रात बिताते थे, जबकि पुत्री बिट्टो (10), पुत्र अजय (8), मनीष (5) व कुल्लू (3) गांव में घर में रहते थे।
विज्ञापन


21 फरवरी को रामस्वरूप ने थाने में पत्नी शकुंतला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर चित्रकूट जिले के राजापुर निवासी मृतका के भाई नरेश व मामा धनराज को मामले में शक हुआ। नरेश ने बताया दो दिनों से वह अपने मामा के साथ बहन की खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार दोपहर खेतों में किसी के घसीटे जाने के निशान मिले। निशान का पीछा करते खाई में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जहां बहन शकुंतला की साड़ी का टुकड़ा, पैर की हड्डी व जले हुए बाल मिले। उन्होंने बहनोई रामस्वरूप पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में रामस्वरूप ने बताया 19 फरवरी की रात पत्नी से उनका विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी शकुंतला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इस पर अगले दिन 20 फरवरी को तड़के वह पत्नी के शव को खेत से दूर ले गया। जहां मिट्टी का तेल डालकर शव को जला दिया था। साथ ही अधजले शव को गहरी खाई में धकेल दिया था। इसके बाद थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने कहा अभी महिला के शव के अन्य हिस्से बरामद नहीं हुए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

खेतों में गूंजीं थीं महिला की चीखें
शकुंतला के भाई नरेश ने बताया बीते एक माह से उनके भाई नरेंद्र उनकी बहन के साथ गोहानी में रह रहे थे। तब पिछले 18 फरवरी को किसी बात पर बहनोई रामस्वरूप से विवाद हुआ। जिस पर रामस्वरूप ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर दिया था। इसके बाद 19 फरवरी को नरेंद्र गोहानी से चले गए थे। बताया इसी बात को लेकर शकुंतला का पति रामस्वरूप से विवाद हुआ था। उधर ग्रामीणों का कहना है 19 फरवरी की रात खेत में शकुंतला की चीखें गूंजती रहीं थीं। किसानों ने रामस्वरूप को पत्नी के साथ मारपीट न करने की हिदायत भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed