फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   unlock

मंदिरों में की पूजा, मस्जिदों में पढ़ी नमाज, मॉल, होटलों व रेस्टोरेंट में कोरोना से बचाव के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
unlock
हमीरपुर। अनलॉक-एक के बाद सोमवार से जिले के धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, मॉल, होटल आदि शासन की गाइड लाइन के अनुसार खोले गए। मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। श्रद्धालुओं के खड़े होने के लिए गोले बनाए गए। सोमवार को मंदिर खुलते ही लोग आने लगे। उधर मॉल में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइज कराया और फिर खरीदारी की।
विज्ञापन

शासन ने आठ जून से धार्मिक स्थलों, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट आदि खोलने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत सोमवार से शहर के मंदिर, मस्जिद, रेस्टोरेंट, मॉल, होटल आदि खोले गए। शहर के चौरादेवी मंदिर, संगमहेश्वर, पतालेश्वर, गौरादेवी, कल्पवृक्ष मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। मंदिर में कुल चार लोग ही एक वक्त में पूजा करने के लिए अंदर पहुंचे। मंदिर के अंदर घड़ियाल भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

चौरा देवी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया मंदिर के कपाट खोलने से पहले सफाई कराई गई। मंदिर के अंदर भक्त पूजा नहीं कर सकेंगे। कपाट के बाहर से खड़े होकर पूजा की जाएगी। इसके लिए उन्होंने कपाट के पास चार गोले बना दिए हैं। मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ट के अस्सिटेंट मैनेजर सात्विक सिंह ने बताया ग्राहक के अंदर आने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों को सैनिटाइज कराया जाता है। एक समय में मॉल के अंदर केवल 15 ग्राहक की प्रवेश करेंगे। मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
राठ संवाद के अनुसार सोमवार से धार्मिक स्थल खुलने पर लोगों में खुशी देखी गई। वहीं शॉपिंग मॉल में सोमवार को दिनभर सफाई होती रही। मैनेजर विनय कुमार ने बताया शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उधर, चौपरा मंदिर में शुरू हुई पूजा, श्रद्धालुओं ने जताई खुशी। चौपरेश्वर धाम स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया लगभग ढाई माह बाद मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी देखी जा रही है।
श्रद्धालु आनंद सक्सेना ने कहा प्रतिदिन मंदिर आते थे। ढाई माह बाद मंदिर आने पर राहत मिली है। बुधौलियाना स्थित गुरुद्वारा के मुख्य सेवक मौकम सिंह सरदार ने बताया कि गुरुद्वारे में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पूजा का प्रावधान है। जिसमें पांच-पांच लोगों को क्रम से अनुमति दी गई है। कोट बाजार स्थित मुल्याना की मस्जिद के रकीम उल्ला खां ने बताया कि शासन के इस निर्णय से काफी राहत मिली है। पहले अपने घर पर बैठ कर इबादत करते थे। अब मस्जिद में इबादत करेंगे।
मंदिर के संरक्षक ने बताई समस्या
राठ। मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर के संरक्षक व पुजारी नीलू महाराज ने कहा शासन ने कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों पर पूजा की अनुमति दी है। लेकिन मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर कुछ जगह शर्तें पूरी करने में नाकाम है। कहा मंदिर में आने व जाने के लिए मात्र एक दरवाजा है। थर्मल स्क्रीनिंग व सेनिटाइज कराने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इन परिस्थितियों में मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन को लिखे पत्र में मंदिर प्रांगण से ही पूजा पाठ व दर्शन की अनुमति मांगी है। संवाद

मस्जिदों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू
मौदहा। धार्मिक स्थल खुलने की गाइड लाइन को लेकर जिलाधिकारी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसके बाद मस्जिदों को सेनिटाइज करने का सिलसिला शुरू हुआ। नियमानुसार मस्जिदों में पांच-पांच व्यक्तियों ने दो गज की दूरी के साथ नमाज अदा की। इससे पहले कस्बे की कमराहा जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के पेश इमाम व मुतवल्ली ने पूरी मस्जिद को धुलकर सैनिटाइज किया। यहां नमाज के लिए डाली गई फर्श हटाई। पेश इमाम मेराजउद्दीन ने बताया दो गज की दूरी के साथ नमाज अदा की गई। जिसमें सभी नमाजियों को घर से वुजू बनाकर मास्क व सैनिटाइजर लगाकर मस्जिद में प्रवेश करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed