फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled dumper crushes old man riding a bike, death

Hamirpur News: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार वृद्ध को कुचला, मौत

Wed, 28 Feb 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper crushes old man riding a bike, death
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा से होकर वापस अपने गांव लौट रहे बाइक सवार वृद्ध को कानपुर सागर हाईवे पर एक अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मकरांव गांव निवासी बलराम कुशवाहा (60) बुधवार दोपहर 1.30 बजे कस्बा से अपना कामकाज निपटाकर बाइक से गांव लौट रहा था। तभी हाईवे पर बीएसएनएल टॉवर के पास पीछे से आ रहे बेकाबू गिट्टी भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार वृद्ध सड़क पर गिर गया, डंपर वृद्ध को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

आरोपी डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और यातायात बहाल कराया। इस बीच करीब 30 मिनट लंबा जाम लगा रहा। मृतक अपने पीछे पांच पुत्रियां व तीन पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक मौके से भाग निकला है। तहरीर मिलते ही मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28जेएनडी05: व्यापारियों के साथ महाबीर कंप्यूटर। स्रोत व्यापार मंडल

28जेएनडी05: व्यापारियों के साथ महाबीर कंप्यूटर। स्रोत व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed