Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two pickpockets arrested, Rs 39,000 recovered

Hamirpur News: दो जेबकतरे पकड़े, 39 हजार रुपये बरामद

Tue, 07 Apr 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two pickpockets arrested, Rs 39,000 recovered
राठ (हमीरपुर)। ग्रामीण की जेब काटकर 50 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 39,830 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मझगवां थाने के महजौली गांव निवासी मुरलीधर शुक्रवार को कस्बा स्थित सिविल कोर्ट आए थे। दोपहर में काम निपटाने के बाद लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने धूप से बचाव की बात कहते हुए उन्हें बाइक पर बैठा लिया। मुरलीधर ने बताया कि युवकों ने उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। बुधौलियाना मोहल्ला में उन्हें बाइक से उतारकर भाग गए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया। बताया कि अमगांव तिराहे के पास से सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुंचबंधिया व जालौन जिले के सावना निवासी धीर सिंह उर्फ धीरू कंजर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ग्रामीण की जेब काटकर निकाले गए 39,830 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed