फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two people were killed in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 13 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two people were killed in road accidents

कोतवाली के कुछेछा में विकास भवन गेट के पास हाइवे

विज्ञापन
किनारे एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, राठ क्षेत्र में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।


कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी गांव निवासी दूधिया जगदीश (45) पुत्र सीताराम दूध वितरित करने मुख्यालय आ रहा था। तभी गांव निवासी किसान सियाराम (52) पुत्र रामेश्वर को मुख्यालय में कार्य होने पर बाइक पर बैठ गया। हाइवे में कुछेछा स्थित विकास भवन गेट के पास सड़क किनारे नत्थू (58) पुत्र धनीराम पान की दुकान व राजपाल (45) पुत्र मुल्लू चाय की दुकान किए है।

दूधिए ने दोनों को दूध देने के लिए बाइक रोकी और दूध देने लगा तभी सुमेरपुर की ओर से गिट्टी भरे अनियंत्रित ट्रक के
चालक ने बाइक के पास खड़े चारों लोगों को टक्कर मार दी। आनन-फानन मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल किसान सियाराम की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजन कानपुर ले जा रहे थे जहां उसकी रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कुछेछा चौकी में खड़ा कराया गया है।

राठ प्रतिनिधि के अनुसार, थाना मझगवां के ग्राम टोलारावत निवासी नरेंद्र (22) पुत्र ऊदल लोधी मौरंग का काम करता है। गुरुवार दोपहर वह गौहानी गांव के पास लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए जा रहे चैकडेम पर बालू डाल रहा था। इसी बीच बालू डालने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे नरेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई धर्मजीत ने तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर नरेंद्र घर पर था। तभी गांव का कपिल पुत्र प्रकाश महाराज साथ ले गया। कपिल ट्रैक्टर से बालू ढोता है। मृतक के भाई ने थाने में कपिल के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed