फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two more accused arrested in the constable case.

Hamirpur News: सिपाही मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in the constable case.
कुरारा। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव के मजरे में सिपाही को बंधक बनाकर मरणासन्न करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मनकी तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। अब तक पुलिस ने कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी नामजद चार आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


बीते दो दिसंबर को मारपीट मामले की जांच करने गए सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडों व धारदार औजारों से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। वहीं उपनिरीक्षक की पिस्टल व मैगजीन लूट ले गए थे। घायल सिपाही का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने 19 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं चार महिलाओं सहित 17 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। अभी भी चार नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा के मनकी तिराहा के पास से उमराहट निवासी आरोपी धर्मपाल व लल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अभी भी नामजद चार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed