{"_id":"673e209fc64e02fc0f0dd326","slug":"two-month-old-baby-dies-due-to-cold-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-117566-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सर्दी लगने से दो माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सर्दी लगने से दो माह के मासूम की मौत
Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ। वायरल बुखार के साथ अब सर्दी बढ़ने से बच्चों में सर्दी-जुकाम और निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। भैंसाय में सर्दी लगन से एक बच्चे की मौत हो गई। उधर, न्यूनतम तापमान गिरने और ठंडी हवा चलने से तीन दिन में सर्दी ने खासा जोर पकड़ा है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 80 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर सर्दी-जुकाम के थे। राठ संवाद के अनुसार मुस्करा थाना क्षेत्र के भैंसाय गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके दो महीने के बेटे कृष्ण को सर्दी लग गई थी। उसका इलाज नगर के प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा था।
बताया कि मंगलवार रात में अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
डेंगू के दो मरीज मिले
हमीरपुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दो नए मरीज सामने आए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र धुंधपुर निवासी अमर सिंह(27) और जल्ला बिवांर निवासी धर्मेंद्र (35) में जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि अब तक जिले में 44 मरीज सामने आ चुके हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को टीम भेजकर परिवारी जनों की जांच की जाएगी। (संवाद)