फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two killed in bus collision with bike riders student

बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र समेत दो की मौत

Tue, 09 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two killed in bus collision with bike riders student
कस्बे के नवीन गल्ला मंडी के सामने एक रोडवेज बस ने बाइक सवार एक छात्र समेत दो को रौंद दिया। जिससे इनकी मौके पर मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने अपनी फजीहत बचने के लिए इन्हें तत्काल सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां चिकित्सको ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक घटना के बाद बस को मौके पर खड़ी कर गायब हो गया।
विज्ञापन


कुंडौरा निवासी बब्बू यादव का पुत्र राजकिशोर उर्फ पप्पू (16) कस्बे के श्रीपरमहंस बुंदेलखंड इंटर कालेज का 11वीं का छात्र था। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से कालेज आ रहा था। तभी गांव के बस स्टैंड पर उसे सचिन पाल का बड़ा भाई महेश पाल (20) पुत्र इंद्रपाल सिंह उसे मिल गया।
विज्ञापन


वह सचिन की फीस जमा करने के लिए विद्यालय जाने को बाइक पर सवार हो गया। बाइक पर दोनों कस्बे की मंडी समिति के सामने जैसे ही पहुंचे। तभी नवीन गल्ला मंडी के सामने हमीरपुर डिपो की रोडबेज बस ने सामने से आते बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चालक परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले। चालक परिचालक के गायब होने पर सवारियां भी उतरकर खिसक गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी यादव ने हाईवे पर जाम न लगे इसको लेकर दोनों युवको को एंबुलेंस में लादकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकाें ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।


जब यह खबर कुंडौरा गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और सैकड़ों लोग कुछ ही देर में सदर अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छात्रों की मौत की खबर विद्यालय पहुंची तो वहां का भी माहौल गमगीन हो गया और परीक्षा समाप्त होने के बाद छुट्टी कर दी गई। विद्यालय में बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed