फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two depot buses broke down en route; departmental inquiry ordered.

Hamirpur News: डिपो की दो बसें बीच रास्ते खराब, विभागीय जांच के आदेश

Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two depot buses broke down en route; departmental inquiry ordered.
फोटो30 एचएएमपी 34- बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस को धक्का लगाते यात्री और महिला परिचालक।
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो की दो बसें गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गईं। पहली बस की क्लच प्लेट खराब हुई, जबकि दूसरी बस भरुआ के पास खराब होने से रुक गई। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

पहली बस (यूपी-91 टी-3913) कुछेछा के पास कानपुर-सागर हाईवे पर खराब हुई। चालक मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने क्लच संबंधी दिक्कत की जानकारी पहले ही कार्यशाला को दी थी। कार्यशाला प्रभारी सलीम खान के अनुसार, चालक ने केवल क्लच पैडल हार्ड होने की सूचना दी थी। पैडल ठीक कराया गया था लेकिन लौटते समय क्लच प्लेट अचानक खराब हो गई। दूसरी बस (यूपी-91 टी-4024) शाम करीब पांच बजे कानपुर-सागर हाईवे पर भरुआ के पास खराब होने से रुक गई। फोरमैन सलीम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में स्टेयरिंग हार्ड होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

एआरएम आरपी साहू ने दोनों घटनाओं की विभागीय जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच के बाद ही खराबी का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। यदि शिकायत के बावजूद बस को भेजा गया तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। हमीरपुर डिपो में कुल 81 बसें हैं जिनमें से कुछ मरम्मत के लिए कार्यशाला में खड़ी हैं। पुरानी बसों की नीलामी के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम के मुताबिक, हमीरपुर डिपो में 81 बसें हैं। अधिकांश बसें संचालन में हैं, जबकि कुछ बसें मरम्मत के लिए कार्यशाला में खड़ी हैं। पुरानी बसों की नीलामी के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम का कहना है कि दोनों मामलों की तकनीकी जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed