फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two bike riders died in road accidents

हमीरपुर: सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 12 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in road accidents
महोबा/खरेला। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में जहां भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। वहीं डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की जान चली गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के अंडवारा गांव निवासी भवानीदीन कुशवाहा का पुत्र दीपू (22) भाई की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गया था। वापस घर लौटते समय भरवारा-विजयपुर मार्ग में रिछा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दीपू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 17 फरवरी को मृतक के भाई की शादी है। जिसको लेकर तैयारियां चल रहीं थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना खरेला बस स्टैंड के पास घटी। जनपद हमीरपुर के कुनेहटा निवासी दिलीप कुमार (21) बाइक से अपने साथी हरिश्चंद्र अहिरवार (25) निवासी कोनिया के साथ रिश्तेदारी में चरखारी गया था। रविवार की शाम करीब सात बजे वापस घर लौटते समय खरेला बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे बड़े वाहन की रोशनी की चकाचौंध में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां दिलीप की मौत हो गई जबकि हरिश्चंद्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
युवती ने फंदा लगाकर दी जान
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कालीपहाड़ी निवासी पुन्ना अहिरवार की पुत्री एकता (20) की शादी माह जून में होना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। शनिवार की रात एकता ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुुआ। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed