फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   two arrested as case on seven including former secretary for conspiracy to implicate members of Waqf Committee in fake case in maudaha of hamirpur

मौदहा: वक्फ कमेटी के सदस्यों को फर्जी केस में फंसाने की साजिश में पूर्व सचिव समेत सात पर केस, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 09:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

वक्फ बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग होने की शिकायत के बाद लखनऊ की टीम ने जावेद महतो समेत अन्य लोगों को विभाग की संपत्ति की देखरेख करने के निर्देश दिए थे। इस पर पुरानी कमेटी के सचिव सुलेमान के पुत्र अरशद मुकीम ने जावेद समेत कमेटी के अन्य सदस्यों को फंसाने के लिए साजिश रची थी।

विज्ञापन
two arrested as case on seven including former secretary for conspiracy to implicate members of Waqf Committee in fake case in maudaha of hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कस्बे में 26 सितंबर को उपरौस मोहल्ला स्थित इमाम चौक वक्फ-81 की संपत्ति मामले में नई कमेटी गठन के बाद उपजे विवाद के बीच पुरानी कमेटी के सचिव व उनके पुत्रों ने सुनियोजित ढंग से परिवार की महिला को गोली मारी थी। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद यह दावा किया है। पुलिस ने कमेटी के पूर्व सचिव, उसके सपा नेता पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कस्बे में उपरौस स्थित वक्फ बोर्ड की संपत्ति का दुरुपयोग होने की शिकायत के बाद लखनऊ की टीम ने जांच की थी। इसके बाद जावेद महतो समेत अन्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें वक्फ विभाग की संपत्ति की देखरेख करने के निर्देश दिए थे। इस पर पुरानी कमेटी के सचिव सुलेमान के पुत्र अरशद मुकीम ने पिछले 26 सितंबर को जावेद महतो समेत कमेटी के अन्य सदस्यों पर पत्नी आरफा बानो को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगा कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि पूर्व सचिव सुलेमान, उसके पुत्र अरशद व सपा नेता शादाब उर्फ बिट्टू, छोटेबाबू उर्फ इस्लामुद्दीन, सोनू उर्फ मकसूद, हलीम लंगड़ा और अरफी उर्फ जमालुद्दीन ने एक राय होकर अरशद की पत्नी आरफा को इस तरह गोली मारी ताकि वह मामूली रूप से जख्मी हो। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले में वक्फ नंबर-81 की नई कमेटी के अध्यक्ष सहित कमेटी व पैरोकारों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में मामला झूठा पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में वक्फ कमेटी के पूर्व सचिव सुलेमान व उनके पुत्र सपा नेता शादाब हुसैन उर्फ बिट्टू तथा पूर्व सभासद हलीम समेत सात लोगों के खिलाफ साजिश रचने व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोनू उर्फ मकसूद व अरफी उर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। 

कोतवाल के मुताबिक आरोपी मो. अरशद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सोनू उर्फ मकसूद व बिट्टू उर्फ शादाब हुसैन भी एनडीपीएस व हत्या के प्रयास के मुकदमे में पूर्व में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed