फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two accused in the death of treasury employee sent to jail

Hamirpur News: कोषागार कर्मी की मौत के दो आरोपियों को जेल

Thu, 07 Dec 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused in the death of treasury employee sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ननिहाल आए कोषागार के सफाई कर्मी का ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा व बांकी गांव के बीच खेतों में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। मामले में परिजनों ने मृतक की पत्नी व दो ससुरालीजनों पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा लिखाया था जबकि मृतक के पास स मिले सुसाइड नोट में दो लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की बात कही गई।
सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी शारदा सविता का पुत्र शैलेंद्र (40) कोषागार में सफाई कर्मी था और मुख्यालय में ही परिवार सहित रहता था। 21 अप्रैल 2022 को वह बांकी गांव अपने मामा गंगाराम सविता के पास आया। 22 अप्रैल को मुख्यालय जाने की बात कहकर निकला। शनिवार को उसका शव बांकी नदेहरा के मध्य खेतों में बबूल के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

ललपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उसने कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामजी प्रजापति व मुख्यालय निवासी रोहित सचान पर प्रताड़ित करने की बात कही। साथ ही इसे ही आत्महत्या की वजह बताई। वहीं मृतक की मां ने शैलेंद्र की पत्नी रानी, ससुर हरीओम व साले अश्वनी पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी रामजी व रोहित को जेल भेजा है। ललपुरा थानाध्यक्ष संगीता यादव ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में सुसाइड नोट में मृतक की हैंड राइटिंग होने की पुष्टि की गई है। जिसके आधार पर मामले के सही आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed