फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck-dumpster caught on highway, took eight hours

हाईवे पर भिड़े ट्रक-डंपर, आठ घंटे लगा जाम

Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Truck-dumpster caught on highway, took eight hours
बेतवापुल में खड़े ट्रकों की लाइन। - फोटो : truck
 रविवार की तड़के करीब तीन बजे कोहरे में हाईवे पर एक डंपर व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर का चालक गंभीर घायल हो गया। परिचालक चुटहिल हो गया। ट्रक चालक भी चुटहिल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। दोनों तरफ करीब 10 किमी भारी वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे तक वाहन रेंगते हुए चले। लंबी मशक्कत के बाद पुलिस सुबह 11 बजे के बाद आवागमन बहाल कर सकी।
बेतवा पुल के पास कोहरा होने के कारण एक डंफर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से जा टकरा गया। फतेहपुर जनपद के थाना खागा के कठरिया गांव निवासी डंपर चालक विजय (35) पुत्र मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहीं ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस की ड्यूटी गैर जनपदों में लग जाने से इस हादसे के बाद काफी देर से फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने हाईवे की एक साइड खोलकर वाहनों को निकालने का काम शुरू किया। इसके चलते करीब आठ घंटे तक आवागमन बुरी तरह बाधित रहा। महोबा, राठ व स्थानीय डिपो की बसें भी जाम में फंसी रहीं। सुबह चार बजे राठ से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस भी कुछेछा के निक ट जाम में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस पर सवार मुख्यालय केे कालपी चौराहा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब छह बजे बस आई। जाम लगा होने से बस नहीं जा पाएगी तो वह पैदल ही घर आ गया। फिलहाल थाना सजेती के रामपुर मोड़ और भरुआसुमेरपुर तक ट्रक खड़े रहे। लोग भूख प्यास से बिलबिलाते रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन के जरिए हटवाया तब ट्रैफिक बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed