फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck crushes bike riders, one dead

Hamirpur News: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

Mon, 02 Jun 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes bike riders, one dead
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। सुमेरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। तीनों युवक मुख्यालय में एक बरात में शामिल होने आ रहे थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी महेश्वरीदीन ने बताया कि सुमेरपुर के पारा पंधरी गांव से उसके मामा के बेटे अभिषेक की बरात शनिवार को हमीरपुर मुख्यालय आई थी। इसमें शामिल होने के लिए भाई आशीष (19) व उसके दोस्त शंकर (22), देवेंद्र (23) मुख्यालय की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा। यहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुमेरपुर अनूप कुमार ने बताया कि रात नौ बजे थानाक्षेत्र में नरायनपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क दुर्घटना हुई है, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed