फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck accident in Bhota hamirpur

भोटा में आमने-सामने टकराई एचआरटीसी की बसें

Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck accident in Bhota hamirpur
भोटा में दुर्घटनाग्रस्त हुई हमीरपुर डिपो की बस। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही बस भोटा के नरैणनगर के पास तीखे मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई। इससे बस चालकों समेत आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से भोटा सीएचसी ले जाया गया। घायलों की पहचान दीप कुमार, शीतल, नीरज, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, शुभम, अजय कुमार, बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। भोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 4:30 बजे हमीरपुर बस स्टैंड से नालागढ़ डिपो की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से हमीरपुर आ रही थी। भोटा के नरैणनगर के पास मोड़ पर दोनों बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। भोटा पुलिस के हवलदार सुरजीत सिंह का कहना मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि दोनों बसों में टक्कर हुई है। बसों को काफी नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को हलकी चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed