फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Troubled girl committed suicide by threatening to defame her by making video of misdeed in Hamirpur

हमीरपुर: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर धमकी देता था आरोपी, युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 15 Jan 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 10:11 PM IST
सार

कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के कारणों की जांच में जो सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Troubled girl committed suicide by threatening to defame her by making video of misdeed in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौदहा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने के मामले से परेशान युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 21 वषीया युवती ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता की सूचना पर कोतवाल ने घटना की जांच पड़ताल की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के पिता ने बताया कि बेटी चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। पुलिस को तहरीर दी में कहा कि गांव निवासी विमल कुमार उनकी बेटी को पिछले छह माह से राह चलते परेशान करता रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते उसने युवक के पिता से उलाहना दी। लेकिन उसकी हरकतों में कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई

आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दो तीन दिन जबरन दुष्कर्म किया साथ ही इसका वीडियो बना लिया। उसने धमकी दी कि यदि कहीं कहा तो बदनाम कर देगा। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर को उन्हें व उनकी पत्नी को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अब वह मुंह दिखाने लायक नहीं रही है। बताया कि इसके बाद वह बकरियां लेकर चराने चला गया। इसी बीच बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के कारणों की जांच में जो सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed