हमीरपुर: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर धमकी देता था आरोपी, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के कारणों की जांच में जो सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौदहा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने के मामले से परेशान युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 21 वषीया युवती ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता की सूचना पर कोतवाल ने घटना की जांच पड़ताल की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस मामले में मृतका के पिता ने बताया कि बेटी चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। पुलिस को तहरीर दी में कहा कि गांव निवासी विमल कुमार उनकी बेटी को पिछले छह माह से राह चलते परेशान करता रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते उसने युवक के पिता से उलाहना दी। लेकिन उसकी हरकतों में कोई फर्क नहीं पड़ा।
युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई
आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दो तीन दिन जबरन दुष्कर्म किया साथ ही इसका वीडियो बना लिया। उसने धमकी दी कि यदि कहीं कहा तो बदनाम कर देगा। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर को उन्हें व उनकी पत्नी को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अब वह मुंह दिखाने लायक नहीं रही है। बताया कि इसके बाद वह बकरियां लेकर चराने चला गया। इसी बीच बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि युवती ने अपने डुपट्टे से फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के कारणों की जांच में जो सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।