फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Troubled by moneylenders, farmer commits suicide by hanging himselfTroubled by moneylenders, farmer commits suicide by hanging himself

Hamirpur News: साहूकारों से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, farmer commits suicide by hanging himselfTroubled by moneylenders, farmer commits suicide by hanging himself
राठ (हमीरपुर)। बेटी की शादी में लिया साहूकारों का कर्ज चुकता न होने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान पर साहूकारों का दो लाख रुपये का कर्ज था। परिजनों का कहना है कि साहूकार पैसे के लिए बार-बार आ रहे थे। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन


मझगवां थाने के धगवां गांव निवासी शिवकुमार अहिरवार ने बताया कि रविवार रात 9.30 बजे उनके भाई डालचंद्र अहिरवार (40) ने घर में गमछे से फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को जानकारी हुई उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि भाई के नाम पर मात्र एक बीघा कृषि भूमि है। इसी पर खेती करने के साथ ही वह मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

भाई ने कुछ समय पहले अपनी बड़ी बेटी विनीता की शादी में गांव के साहूकारों से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। बताया कि कर्ज चुकता न होने पर साहूकार दबाव बना रहे थे। इससे आहत होकर उनके भाई ने आत्महत्या की है। उनकी पत्नी एक माह पहले मायके गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा आशीष, बेटियां विनीता, अंबेश व राधा हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed