फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Trees destroyed by a bulldozer to facilitate the immersion of idols into the ground

Hamirpur News: प्रतिमाओं के भू-विसर्जन के लिए बुलडोजर से नष्ट कर दिए पेड़

Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trees destroyed by a bulldozer to facilitate the immersion of idols into the ground
फोटो 18 एचएएमपी 22- भरुआ सुमेरपुर में हरे वृक्षों को नष्ट करता प्रशासन का बुलडोजर। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मां के नाम पर लगाया गए पाैधों पर रविवार को प्रतिमा विसर्जन के नाम पर बुलडोजर चला दिया गया। पाैधों को नष्ट करने से पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया था। नगर पंचायत ने अभियान के तहत सैकड़ों पौधों का रोपण कराया था। ज्यादातर पौधे एमआरएफ सेंटर के बगल में रोपित किए गए थे। अब नवरात्र पर्व में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का समय है।
विज्ञापन

प्रशासन ने भूमि विसर्जन के लिए एमआरएफ सेंटर के पास स्थान को चिह्नित किया है। यहां पर रोपे गए पाैधों को नगर पंचायत ने बुलडोजर से एक झटके में नष्ट करा दिया। ईओ दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि पेड़ काटने का उन्हें दुख है लेकिन विसर्जन के लिए जमीन की व्यवस्था करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ के बदले तीन पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। शीघ्र पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed