फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   train,civic,hamirpur news

कानपुर-चित्रकूट के बीच आज से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 25 Feb 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
train,civic,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर/मौदहा। करीब 11 माह से कानपुर-चित्रकूट के बीच सवारी ट्रेन बंद है। अब 26 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच फिर से ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे ने इसकी अनुमति दी है। यह स्पेशल ट्रेन उन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। जहां पर पूर्व में कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी का ठहराव होता था।
विज्ञापन

कोरोना के कारण बीती 25 मार्च से यात्री ट्रेनों का संचालन इस रूट पर बंद है। अब कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में कुछ दिनों के लिए चलाया जाएगा। मौजूदा समय में एक ट्रेन जबलपुर-लखनऊ के मध्य नियमित तौर पर और दो ट्रेनें साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाई जा रही हैं। यह सभी ट्रेनें लगभग रात में यहां से गुजरती हैं। दिन में कोई भी यात्री ट्रेन नियमित रूप से नहीं चल रही थी। अब 11 माह बाद रेलवे प्रशासन ने 26 फरवरी से 30 अप्रैल तक कानपुर चित्रकूट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 11:10 पर चित्रकूटधाम कर्वी के लिए रवाना होगी। भीमसेन, कठारा रोड, पतारा, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, यमुना साउथ बैंक में ठहरते हुए दिन के 1:05 पर भरुआ सुमेरपुर आएगी। यहां से चलकर रागौल, बांदा अतर्रा होते हुए चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। यहां से 4:10 पर वापस होकर शाम को 6:23 पर सुमेरपुर आएगी। इसके बाद यह रात को 9:35 पर कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का टिकट जनरल होगा और किसी भी डिब्बे में यात्रा कर सकते हैं। सहायक स्टेशन मास्टर पीएस सुंडी ने बताया स्पेशल ट्रेन के संचालन का आदेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed