फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders will make SP government in the state - Abhimanyu

व्यापारी बनवाएंगे प्रदेश में सपा की सरकार - अभिमन्यु

Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Traders will make SP government in the state - Abhimanyu
भरुआसुमेरपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने व्यापारी समाज से प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने की अपील की। मंडल के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे के आवास पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि व्यापारी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। व्यापारी समाज अब अपने अस्तित्व व सुनहरे भविष्य के लिए सपा सरकार बनवाने का मन बना चुका है। कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। ब्लाक चुनाव में सपाइयों पर किए गए हमले की निंदा की। पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर आक्रोश जताया। व्यापार सभा की मांग है कि लॉकडाउ
विज्ञापन

न के वक़्त का बिजली बिल माफ हो और कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले हर छोटे-मझौले-बड़े व्यापारी के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा मिले। कहा कि जिले के प्रत्येक बाजार में व्यापारी चौपाल आयोजित कर भाजपा की पोल खोलकर व्यापारी समाज को सपा से सीधे जोड़ने का अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पंधरी के पूर्व प्रधान अरविंद उर्फ बाले गुप्ता के आवास पर गए। जहां वैश्य समाज के लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर केशवबाबू शिवहरे, पंकज गुप्ता, मनोज दुबे, बदलू प्रसाद फौजी, राजकरन पाल, विवेक यादव, शिवा यादव, अवधेश यादव, अरुण गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed