{"_id":"6acfcb9e9cacf6d490037f1a","slug":"traders-occupy-auction-platforms-orders-prove-ineffective-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146376-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा, आदेश बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का कब्जा, आदेश बेअसर
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 16- सुमेरपुर गल्ला मंडी में ज्वार बाजरा की तौल के लिए इंतजार करते केंद्र प्रभार
भरुआ सुमेरपुर। नवीन गल्ला मंडी में व्यापारियों के कब्जे के चलते ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र 15 दिन बाद भी संचालित नहीं हो सके हैं। एसडीएम सदर/ मंडी प्रशासक के तीन दिन में नीलामी चबूतरे खाली कराने के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। बुधवार को भी व्यापारी चबूतरों पर माल डंप करने के साथ खरीद-फरोख्त करते नजर आए।
शासन के निर्देश पर मंडी में ज्वार खरीद के दो और बाजरा खरीद का एक केंद्र एक अक्तूबर से खोला गया है। इन केंद्रों के लिए निर्धारित नीलामी चबूतरों पर व्यापारियों का माल रखा होने से किसानों की उपज खरीदने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। बीते 10 अक्तूबर को एसडीएम सदर एवं मंडी प्रशासक अभिषेक कुमार ने मंडी का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों की समस्या सुनी थी। उन्होंने मंडी निरीक्षक सुनील कुमार ओझा को फटकार लगाते हुए तीन दिन में चबूतरे खाली कराने के निर्देश दिए थे।
विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। चबूतरे खाली कराकर खरीद केंद्रों को जगह उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मंडी सचिव की है। वहीं मंडी लिपिक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कब्जा जमाए व्यापारियों को नोटिस दिए गए थे। समय सीमा बीतने के बाद अब उनके लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। बता दें कि ज्वार-बाजरा बेचने के लिए अब तक 106 किसान पंजीकरण करा चुके हैं लेकिन खरीद केंद्र चालू न होने से सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है।