फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders clash with tax collection officials

Hamirpur News: कर वसूलने पहुंचे कर्मियों से व्यापारियों की नोकझोंक

Tue, 28 Jul 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traders clash with tax collection officials
फोटो 28 एचएएमपी 31- कर वसूलने पहुंची टीम से नोकझोंक करते व्यापारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिवांर (हमीरपुर)। कस्बा बिवांर में मंगलवार शाम जिला पंचायत के कर वसूली अभियान के दौरान व्यापारियों और विभागीय कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने कर निर्धारण के आधार और जिला पंचायत की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे जिला पंचायत के कर्मी शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा और अवर अभियंता राजा यादव सड़क किनारे स्थित अपने मकानों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोले व्यापारियों से कर वसूली के लिए पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि व्यापारियों से उनकी वार्षिक आय का तीन प्रतिशत कर लिया जा रहा है। इस पर किराना व्यापारी कमलेश गुप्ता और वेल्डिंग व्यवसायी आनंद समेत अन्य व्यापारियों ने पूछा कि दुकानों की वार्षिक आय किस आधार पर तय की जाएगी और जिला पंचायत कर के बदले कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। कर्मियों ने जवाब दिया कि जिला पंचायत सड़क और नालियों का निर्माण कराती है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि पिछले कई वर्षों में बिवांर में जिला पंचायत की ओर से न तो सड़क बनवाई गई और न ही नालियों का निर्माण कराया गया है। इस सवाल पर कर्मी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। काफी देर तक चली बहस के बाद कर्मियों ने कुछ दुकानदारों से कर की रसीद काटी और वापस लौट गए। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी देवेंद्र दत्त बाजपेयी, होरेलाल यादव, बबलू (नीलू) गुप्ता, कमलेश गुप्ता, आनंद सहित अन्य लोगों ने इस कर वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed