{"_id":"66d35e4236399706e608b057","slug":"tired-of-being-beaten-by-her-in-laws-a-woman-caught-hold-of-a-wire-and-became-unconscious-due-to-electric-shock-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-114733-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ससुरालवालों की मारपीट से तंग महिला ने पकड़ा तार, करंट से बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ससुरालवालों की मारपीट से तंग महिला ने पकड़ा तार, करंट से बेहोश
Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। ससुरालवालों की मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने बिजली का तार पकड़ लिया। इससे करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंचे भाई ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी महिला प्रार्थना ने पुलिस को बताया कि उनके पति हरी सिंह शराब पीकर आए दिन मारपीट करते हैं। चार जुलाई को उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि शनिवार को शराब पीने को लेकर पति से विवाद हो रहा था। तभी सास व ननद आक्रोशित होकर मारपीट करने लगीं।
मारपीट से आहत होकर बिजली का तार पकड़ लिया। तार पकड़ते देख पति बचाने दौड़ा तो वह करंट लगने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे मलहौवा गांव निवासी भाई अमन ने सीएचसी में भर्ती कराया। अमन ने बताया कि उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी है।