फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tide of devotion surges in Itra; devotees grapple with massive traffic jams.

Hamirpur News: इटरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भीषण जाम से जूझे श्रद्धालु

Tue, 21 Jul 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tide of devotion surges in Itra; devotees grapple with massive traffic jams.
फोटो 21 एचएएमपी 11- इटरा हनुमान मंदिर में जाने वाले मार्ग में लगा जाम। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। आषाढ़ मास के अंतिम मंगलवार को इटरा स्थित प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण चंद्रपुरवा–पचखुरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई वाहन करीब तीन घंटे तक फंसे रहे जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। वाहनों की संख्या बढ़ने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मौके पर तैनात फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी प्रभारी अंकित बैसला एवं पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। श्रद्धालु अरुण प्रकाश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, कौशलेंद्र यादव, दीपक कुमार, जितेंद्र पंडित और अमित मिश्रा ने बताया कि सुबह लगभग नाै बजे लगा जाम दोपहर करीब एक बजे खुल सका। इस दौरान श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी और लंबे इंतजार के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed