फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Through 'Mission Shakti', we will take the message of women's safety to every village.

Hamirpur News: मिशन शक्ति से गांव-गांव पहुंचाएंगे महिला सुरक्षा का संदेश

Sun, 11 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Through 'Mission Shakti', we will take the message of women's safety to every village.
फोटो 11 एचएएमपी 34- रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं सीएमओ व भाजपा जिलाध्यक्ष।
हमीरपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर रविवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। नवरात्र के अवसर पर शुरू हुए 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। अभियान को शहर से लेकर गांवों तक पहुंचाने की तैयारी है, ताकि महिलाएं उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से शुरू हुई जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का शुक्ला और भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अभियान के तहत अलग-अलग दिनों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत नवरात्र के अवसर पर 10 दिनों के अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। -अशोक कुमार, जिलाधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed