फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Throat infection after fever, cough troubling

Hamirpur News: बुखार के बाद गले में संक्रमण, खांसी कर रही परेशान

Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Throat infection after fever, cough troubling
हमीरपुर। मौसम में हो रहे बदलाव से जहां लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बुखार ठीक होने के बाद गले का संक्रमण लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। गला खराब होने के साथ ही लगातार खांसी की समस्या हो रही है। यही कारण है कि जिला अस्पताल में खांसी व गला खराब होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ सावधानियां बरतकर इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से बुखार की चपेट में अधिक लोग आ रहे हैं। परिवार में किसी एक सदस्य को बुखार होने पर अन्य भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। बुखार का कारण मौसम में बदलाव व खानपान सही न होना बताया जा रहा है, जहां बुखार करीब एक सप्ताह तक लोगों को परेशान कर रहा है। वहीं, उसके बाद कुछ ज्यादा ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुखार ठीक होने के 15 दिन बाद तक गले का संक्रमण लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जहां इस तरह के रोजाना करीब 100 मरीज खांसी और गला खराब होने के पहुंच रहे हैं तो सीएचसी पर भी 30-40 मरीज पहुंचकर उपचार करा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के बाद गले में संक्रमण होने की समस्या बढ़ती जा रहीं हैं। तापमान में अधिक अंतर होने के कारण लोग ठंडी के साथ ही खट्टी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका रहती है। इससे घबराने की जगह चिकित्सक से उपचार कराएं तो यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

ऐसे करें बचाव
- ठंडी चीजों से परहेज करें।

- रात में सोते समय अभी पंखा न चलाए।

- वायरल होने पर घर पर रहकर आराम करें।

- घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।

- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

- स्वच्छता का ध्यान रखें, आस-पास गंदगी न होने दें।

- संक्रमण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

- हरी सब्जी और फलों का अधिक सेवन करें।

---------------

कोट::

जिन लोगों को बुखार हो रहा है, उनका बुखार ठीक होने के बाद गले में संक्रमण की समस्या हो रही है। इससे काफी दिनों तक खांसी और गले में खराश रहती है। ऐसे में चाय, काॅफी जरूरी है और ठंडा पानी पीने से बचना चहिए।
- डॉ. आर एस प्रजापति, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed