फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three thieves caught with stolen goods

चोरी के माल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught with stolen goods
राठ। शिक्षक के घर से जेवर, नकदी पार करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से चोरी किया गया माल भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कुछ अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी शिक्षक रमेश चंद्र राजपूत के घर से बीती 26 जनवरी को चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सोने की 10 चूड़ियां, 8 अंगूठीं, 2 टीका, 2 नथ, झुमकी, 3 जोड़ी कान के आभूषण, दो जंजीर, एक नैकलेस, चांदी की पायल सहित करीब आधा किलो चांदी के जेवरात ले गए। वहीं घर में रखे बीस हजार रुपये भी चुरा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 11 लाख रुपये थी। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात नहर बाईपास स्यावरी मोड़ से चरखारी रोड नई बस्ती निवासी सर्वेश कुमार अहिरवार, मझगवां थाने के कुल्हैंड़ा गांव निवासी आलोक राजपूत व चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी जीतेंद्र राजपूत उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से शिक्षक के घर से चोरी गए सोने के आभूषण मिले हैं। पुलिस टीम में एसएसआई विवेक त्रिपाठी, एसआई शिवदान सिंह, एसआई पंकज तिवारी, कांस्टेबल पंकज यादव, शक्ति सिंह व गोपाल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed