फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three students got success in Sainik School entrance examination

Hamirpur News: सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में तीन छात्रों को मिली सफलता

Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three students got success in Sainik School entrance examination
कुलपहाड़ (महोबा)। सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में तीन होनहारों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों के परिजनों में जश्न का माहौल है। अब यह छात्र सैनिक स्कूल में पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसका परिणाम जारी कर दिया गया है। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र के कुड़ई निवासी सुनील कुमार के पुत्र अभिनेंद्र प्रताप सिंह का सैनिक स्कूल झांसी के लिए चयन हुआ है। अभिनेंद्र के पिता व मां सावित्री दोनों शिक्षक हैं। अभिनेंद्र ने प्रवेश परीक्षा में 300 में 213 अंक हासिल किए हैं। अभिनेंद्र की ऑल इंडिया रैंक 22,688 है। वहीं, कस्बा निवासी एड. राकेश कुमार खरे के पुत्र हार्दिक खरे का भी सैनिक स्कूल झांसी के लिए चयन हुआ है। हार्दिक खरे ने प्रवेश परीक्षा में 400 में से 258 अंक हासिल किए हैं। हार्दिक खरे की ऑल इंडिया रैंक 6,500 है।
विज्ञापन

लाड़पुर निवासी व रेलवे कर्मी बृजेंद्र कुमार के पुत्र सौभाग्य कुशवाहा ने 400 में से 180 अंक हासिल किए हैं। उसे ऑल इंडिया 21,013 रैंक मिली है। सौभाग्य कुशवाहा को हरियाणा का कुंजपुरा सैनिक स्कूल आवंटित किया गया है। हार्दिक खरे और सौभाग्य कुशवाहा का कक्षा 9वीं व अभिनेन्द्र प्रताप सिंह को सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed