फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three people, including two brothers, were arrested for assaulting a doctor.

Hamirpur News: डॉक्टर से मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, were arrested for assaulting a doctor.
फोटो 22 एचएएमपी 18- डॉक्टर से मारपीट में मामले में गिरफ्तार आरोपी। पुलिस विभाग
हमीरपुर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत के बाद ईएमओ और अस्पताल स्टाफ से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव निवासी जितेंद्र (20) ने 18 मई की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे 19 मई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद तीमारदारों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, स्टाफ नर्स विपिन व अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसमें डॉ. महेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन


घटना के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी आक्रोशित हो गए थे। 19 और 20 मई को ओपीडी बंद कर प्रदर्शन भी किया था। डॉ. महेंद्र कुमार सिंह की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने कौशल पुत्र अश्वनी निवासी अतरार, थाना बिवांर और उसके 10 से 15 अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार आरोपी बृजेंद्र सिंह (36) पुत्र चरन सिंह, धीरेंद्र सिंह (42) और राजेश सिंह (44) पुत्र जगभान सिंह निवासी अतरार को गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं बृजेंद्र सिंह उसी गांव का पड़ोसी बताया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 121(2), 132, 310(2), 352, 351(3), 324(4), 109, एससी/एसटी एक्ट और उत्तर प्रदेश चिकित्सा सेवा कर्मी एवं चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा एवं संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।


अस्पताल में चिकित्सक से मारपीट के मामले में आरोपी सगे भाई धीरेंद्र सिंह और राजेश सिंह के साथ गांव निवासी बृजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सोने की चेन लूट के संबंध में अभी कोई बरामदगी नहीं हुई है। अन्य आरोपियों की पहचान काफी हद तक हो गई है। - -राम आसरे सरोज, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed