Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three convicts including gang leader sentenced to three years rigorous imprisonment

Hamirpur News: गैंग लीडर सहित तीन दोषियों को तीन वर्ष का कठोर कारावास

Wed, 23 Jul 2025 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three convicts including gang leader sentenced to three years rigorous imprisonment
हमीरपुर। गैंग लीडर सहित तीन दोषियों को 14 साल पुराने मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट अनिल कुमार खरवार की अदालत ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने गैंग लीडर बल्लू उर्फ राम विशाल सैनी व उसके साथी जुगुल किशोर एवं शहजाद अली को तीन वर्ष के कठाेर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक दोषी पर पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। एक आरोपी की पत्रावली पृथक कर दी गई।
विज्ञापन


तत्कालीन मुस्करा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि 28 फरवरी 2011 को वह अपने हमराहियों के साथ सरकारी वाहन से शाम करीब साढ़े सात बजे क्षेत्र में गश्त कर रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह गहरौली पहाड़ी-भिटारी गांव में मौजूद था। इस दौरान लोगों से मालूम हुआ कि जनपद महोबा के श्रीनगर थानाक्षेत्र के तिंदौली गांव निवासी मूर्ति चोर दोषी बल्लू उर्फ राम विशाल सैनी का एक संगठित गिरोह है। जो स्वयं व अपने गैंग के सदस्यों राठ थानाक्षेत्र के कुर्रा निवासी जुगुल किशोर उर्फ दद्दा राजपूत, सिसोलर थानाक्षेत्र के बक्छा गांव निवासी रामदास प्रजापति व महोबा जनपद के पनवाड़ी थानाक्षेत्र के काजीपुरा तालाब निवासी शहजाद अली के साथ मिलकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

इन्होंने गहरौली गांव स्थित प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की श्रीराम जानकी व लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर ली थी। उसकी कीमत करीब एक करोड़ होगी। इन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त लोगों के खिलाफ गैंग चार्ट का अनुमोदन किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तीन दोषियों को सजा सुनाई है। आरोपी रामदास प्रजापति की पत्रावली अलग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed