{"_id":"64eb9c34f5d87de7f3017c14","slug":"thieves-ran-away-with-mobile-from-two-houses-two-mobiles-fell-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-2225-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो घरों से मोबाइल लेकर भागे चोर, दो मोबाइल गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो घरों से मोबाइल लेकर भागे चोर, दो मोबाइल गिरे
Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
पौथिया(हमीरपुर)। ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव में जुलाई माह में करीब आधा दर्जन लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं घटित हुई। जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं शनिवार रात गांव निवासी रामजी निषाद, सरपंच सचान व सोनू के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी चली गईं। वहीं सगीर की बकरी चोरी हो गई।
गुरुवार को देशराज सैनी के 20 हजार रुपये व मोबाइल व शनिवार रात अर्जुन प्रजापति का मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं ओमकार के घर से मोबाइल लेकर भागे चोरों की जेब से मोबाइल गिर गया व चोरों का भी एक मोबाइल मिला है। शिवेंद्र श्रीवास्तव के घर में ताला तोड़ा, महिमान प्रजापति का फोन चोरी हो गया। लगातार हो रही चोरियों के कारण ग्रामीण पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने एसपी से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरी गया मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगाकर चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। कहा कि पुलिस बराबर रात्रि में गश्त करती है।