फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thief abandons stolen bike and makes off with another.

Hamirpur News: चोरी की बाइक छोड़ दूसरी ले उड़ा चोर

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thief abandons stolen bike and makes off with another.
बिवांर। थानाक्षेत्र के सायर गांव में बीते शनिवार को चोर ने एक बाइक चुराकर दूसरी चोरी की हुई बाइक उसके स्थान पर छोड़ दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर जांच की मांग की है। गांव निवासी राकेश कुशवाहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार दोपहर लगभग दो बजे उसका भाई पवन मोबाइल ठीक कराने गांव के बस स्टैंड गया था। भाई दुकान के सामने बाइक ख़ड़ी कर दुकान के अंदर चला गया और संयोग से बाइक की चाभी दुकान के काउंटर पर रख दी। इस दौरान पहले से घात लगाए खड़े चोर ने मौका पाते ही चाभी उठाकर बाइक ले उड़ा और उसकी बाइक के स्थान पर दूसरी चोरी की बाइक खड़ी कर गया है। बाइक के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि यह बाइक बांदा से चोरी हुई थी। हलका इंचार्ज विजय बहादुर ने बताया कि चोर की लोकेशन ट्रेस हुई है। तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
पुलिस ने चौपाल लगा किया जागरूक
बिवांर। पुलिस ने रविवार को निवादा गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को जागरूक करना है, जो अपनी समस्याएं बगैर थाना में सूचित किये पोर्टल में डालते हैं। ऐसे लोगों से अपील की गई है कि वे पहले अपनी समस्याएं पुलिस को बताएं, अगर पुलिस उस पर कोई उचित कार्रवाई न करे तो पोर्टल में शिकायत करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजेश पांडेय, निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि नाथूराम सहित अन्य पुलिस स्टाॅफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed