फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   theft in four agencies

चार एजेंसियों में चोरी

Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 theft in four agencies

चोरों ने सोमवार रात चौकीदार को बंधक बना अगल-बगल स्थित चार एजेंसियों के ताले तोड़ लाखों के माल चुरा ले गए। लोडर पर माल लादते समय कुत्ते भौंकने लगे तो उन्हें नशीला बिस्कुट खिला दिया। चोरों ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे। चोर क्रय विक्रय समिति की आलमारी तोड़ 29167 रुपये ले गए, जबकि आलमारी के बगल में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये पर उनकी नजर नहीं पड़ी।

विज्ञापन


 कस्बे के बैंक के पास क्रम विक्रय समिति परिसर में  मुगलपुरा मोहल्ला निवासी जवाहरलाल अग्रवाल की हिंदुस्तान लीवर की एजेंसी है। इसके बगल में अमित अग्रवाल की दिव्यांशी टेडर्स नाम से एजेंसी है। इसी परिसर में क्रय विक्रय समिति और राठ ब्लाक यूनियन की दुकानें हैं।
विज्ञापन


इन दुकानों से किसानों को खाद बेंची जाती है। सोमवार रात परिसर में सुगिंरा गांव का धनीराम और सरसई गांव की महिला केशरानी पत्नी अशफीलाल चौकीदारी कर रहे थे। रात करीब साढे़ 11 बजे आधा दर्जन नकाबपोश चोर पहुंचे। केशरानी के मुताबिक वह कमरे में लेटी थीं। गेट के कूदने की आवाज पर जाग गईं । तब तक एक चोर ने उन पर तमंचा तान दिया। फिर गोदाम की चाबी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुन दूसरी तरफ सो रहे चौकीदार धनीराम वहां पहुंचे तो चोरों ने उन्हें भी दबोच लिया। फिर दोनों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद गोदाम व दुकान का ताला तोड़ा। वे सामान चार लोडर में भर कर निकल गए। इस दौरान कुत्ते भौंकना शुरू किए तो उन्हें बिस्कुट खिला दिया, जिसे खाने के बाद कुत्ते वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। सुबह आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो चौकीदारों को खोला।

इसके बाद गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। जवाहर लाल अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने उनके दोनों गोदामों के ताले तोड़ कर छह गत्ता बाडी स्प्रे, 45 बैग चाय, 52 गत्ता टूथपेस्ट 16 टीन घी सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। क्रय विक्रय समिति संचालक मनमोहन यादव ने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़ उसमें रखे 29167 रुपये ले गए।


 राठ ब्लाक यूनियन संचालन तुलाराम दोहरे ने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़ उसमें  खाद बिक्री के रखे 70 हजार रुपये ले गए। इस अलमारी के पास एक अन्य स्थान पर रखे करीब साढे़ तीन लाख रुपयों पर चोरों की नजर नहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed