फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Theft at Ayushman Arogya Mandir

Hamirpur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर से चोरी

Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Theft at Ayushman Arogya Mandir
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव स्थिति आयुष्मान आरोग्य मंदिर का रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लैपटॉप समेत अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टीकाकरण के लिए केंद्र पहुंची एएनएम सुनीता भदौरिया ने ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर लोहे की अलमारी और दीवारों में लगी फर्नीचर की अलमारी टूटी मिलीं। चोर सीलिंग फैन, अलमारी में रखा लैपटॉप तथा गर्भवती महिलाओं की लंबाई और वजन मापने वाली मशीन चोरी कर ले गए। एएनएम ने बताया कि आरोग्य मंदिर में काफी दिनों से ताला लगा हुआ है और यहां कोई सीएचओ तैनात नहीं है। एएनएम ने बताया कि घटना की सूचना सीएचसी प्रभारी मुस्करा डॉ. ब्रजेंद्र राजपूत और थाना प्रभारी बिवांर को दी गई है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed