फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three-day ultimatum to officials regarding stray animals.

Hamirpur News: छुट्टा पशुओं के लिए अफसरों को तीन दिन का अल्टीमेटम

Tue, 06 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three-day ultimatum to officials regarding stray animals.
हमीरपुर। सड़कों और खेतों में घूमते छुट्टा पशुओं पर प्रशासन ने अब शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। अफसरों को चौथे दिन नो पशु प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद भी छुट्टा पशु मिला तो बीडीओ और पशुपालन अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को गोशालाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के तेवर तल्ख रहे। अप्रैल में छोड़े गए पशुओं और वर्तमान में संरक्षित पशुओं की संख्या में करीब 4,000 का अंतर सामने आ रहा है। डीएम ने ब्लॉकवार आंकड़ों का सत्यापन कराने के साथ तीन दिन में अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के निर्देश दिए। हर ब्लॉक में बीडीओ व पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम निगरानी करेगी। एसडीएम नोडल अधिकारी रहेंगे और मुख्य पशुचिकित्साधिकारी रोज शाम सात बजे प्रगति रिपोर्ट देंगे। दूध निकालकर पशु खुले में छोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके बाद भी सड़क पर छुट्टा पशु मिलता है तो फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया में शिकायत आने पर तत्काल तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देना होगा। बैठक में एडीएम राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, डीडीओ राघवेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव, डीआईओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीकाकरण की देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
लंपी समेत वर्षाजनित रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण की दैनिक रिपोर्ट मांगी गई। गोशालाओं में बीमार पशु, छोटे बच्चे, दुधारू पशु और आक्रामक सांड़ अलग रखने, मृत पशुओं का वैज्ञानिक निस्तारण, चरहियों की सफाई, काई हटाने, चूने के छिड़काव और जलभराव में मिट्टी भराव-खड़ंजे के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed