फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man died in a love affair

Hamirpur News: प्रेम प्रसंग में फंदा लगा युवक ने दी जान

Tue, 06 Jun 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The young man died in a love affair
हमीरपुर। मुख्यालय के खालेपुरा मोहल्ला निवासी युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। युवक के भाई कन्हैया ने प्रेमिका व उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

खोलपुरा मोहल्ला निवासी दीपक निषाद (23) पुत्र प्रेमचंद्र ने मंगलवार दोपहर दो बजे अपने घर के कमरे में कपड़े का फंदा बनाकर जान दे दी। पास के कमरे में मौजूद परिजनों ने बगल के कमरे में किसी सामान के गिरने की आवाज सुनकर देखा तो दीपक फंदे पर लटका था। कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर परिजन उसे बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां फूलकुमारी ने बताया कि दीपक को किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह मोबाइल पर उससे बातें करता था। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने फंदा लगाया है। मृतक पांच भाईयों में छोटा था। एक की शादी हो चुकी है। तीन भाई सब्जी की फेरी लगाते हैं। सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी तथ्यों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed