{"_id":"6240a230cb76dd05df68dff8","slug":"the-young-man-ate-insecticide-died-hamirpur-news-knp687839527","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया कीटनाशक हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया कीटनाशक हुई मौत
विज्ञापन
मृतक शिवम की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव में किराए का कमरा लेकर मेडिकल स्टोर चला रहे जालौन के युवक ने शनिवार शाम कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। पत्नी से उसका शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था।
जालौन के समसी बसरेही गांव निवासी डॉ. शशीकांत ने बताया कि उनके दो बेटों में शिवम छोटा था। वह अपनी पत्नी के साथ कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव में किराए का कमरा लेकर रहता था। वहीं मेडिकल स्टोर खोले था। दोपहर करीब 12 बजे कदौरा से दवा लेकर आया। शराब का लती होने के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे उसने शराब पी ली तो विवाद हुआ। बहू ने कह दिया कि रोजाना न पिया करो, एक दिन छककर पी लो सब दिन का किस्सा खत्म हो जाए। नाराज शिवम ने गाली गलौज करते हुए कीटनाशक दवा खा ली। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति पत्नी में आपसी विवाद होने पर कीटनाशक खाने से मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही पता चल सकेगा।
नौनिहालों के सिर से उठा पिता का साया
शिवम कीदो बेटियां आयुषी चार वर्ष व गिल्लो ढाई माह के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी गायत्री घटना के बाद से बदहवास है। पिता का कहना है कि शाम सात बजे कीटनाशक खाने की जानकारी हुई थी। एक तो बेरी रोड खस्ताहाल होने के कारण अस्पताल पहुंचने में समय लग गया। वहीं चिकित्सकों ने लिखा पढ़ी करते आधा घंटा बर्बाद कर दिया। जब तक सदर अस्पताल लेकर आए मौत हो गई। कहा कि अगर कुरारा सीएचसी न जाकर सीधे जिला अस्पताल ले आते तो बेटे की जान बच जाती।

पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन