फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The woman was strangled to death with her own scarf.

Hamirpur News: महिला के दुपट्टे से ही गला घोंटकर की गई थी हत्या

Sat, 25 Apr 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The woman was strangled to death with her own scarf.
हमीरपुर/ भरुआ सुमेरपुर। हाईवे स्थित लीना नाला के समीप तीन दिन पहले मिले महिला के शव की पहचान उसके पति ने की है। थाने पहुंचकर पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं शुक्रवार को हुए वीडियोग्राफी के साथ हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के दुपट्टे से ही गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। डीएनए नमूने के साथ स्लाइड बनाकर फॉरेंसिक साक्ष्यों के लिए एकत्र किया गया।
विज्ञापन



सुमेरपुर अंतर्गत इंगोहटा चौकी क्षेत्र के लीना नाला के समीप तीन दिन पूर्व मंगलवार शाम को हाईवे किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई थी। मृतका की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से कई ग्रुपों में फोटो भेजी थी। शुक्रवार को कानपुर के पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के बिनगवां निवासी शिवमंगल पासवान थाने पहुंचे और शव की पहचान अपनी पत्नी पूजा पासवान के रूप में की। पति से मिली लिखित सूचना के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शुक्रवार को हुए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के पैनल ने डीएनए नमूना समेत दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाया।
विज्ञापन



ढाबे में महिला को ट्रक चालक के साथ देखा गया

पुलिस की पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक ढाबे में महिला को एक ट्रक चालक के साथ देखा गया था। दोनों ने ढाबे में बैठकर साथ खाना खाया इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। आशंका जताई कि दोनों शराब के नशे में थे और घटना के कुछ देर बाद शाम पांच के करीब ढाबे से कुछ दूरी पर उसका शव मिला था मामले की जांच में जुटी पुलिस संदिग्ध ट्रक चालक की तलाश में लखनऊ व उन्नाव जिले रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट महिला की पहचान हो गई है। पति से मिली लिखित सूचना के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले को बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


योगेश तिवारी, थानाध्यक्ष भरुआ सुमेरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed