{"_id":"6983990692f993f9510ef3e4","slug":"the-wholesale-fruit-market-on-the-highway-has-increased-the-risk-of-accidents-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135712-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर लग रही थोक फल मंडी से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर लग रही थोक फल मंडी से बढ़ा हादसे का खतरा
Thu, 05 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में सुबह लगने वाली थोक फल मंडी जगह के अभाव में हाईवे पर संचालित हो रही है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक हाईवे से फल मंडी हटाने में नाकाम साबित हुए हैं।
प्रतिदिन सुबह थाना परिसर के ठीक बगल में हाईवे पर थोक फल मंडी लगती है। फलों से लदी अधिकांश गाड़ियां बाहर से आती हैं और हाईवे पर खड़ी होकर फल उतारती हैं। इसके बाद फल खरीदने वाले व्यापारी भी अपने वाहन हाईवे पर खड़े कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार दुर्घटना होते-होते बच चुकी है।
कस्बे के निवासी सोनू गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि फल मंडी जिस स्थान पर लग रही है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संपत्ति है। मंडी हटाने की कार्रवाई एनएचएआई की टीम ही कर सकती है, क्योंकि यह नगर पंचायत के कार्यक्षेत्र से बाहर है।