फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The water level of the rivers has decreased, difficulties remain

Hamirpur News: नदियों का घटा जलस्तर, दुश्वारियां बाकीं

Fri, 29 Aug 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The water level of the rivers has decreased, difficulties remain
फोटो 28 एचएएमपी= 23 घट रही बेतवा नदी का जल स्तर देखते मोहल्लेवासी। संवाद
हमीरपुर। यमुना व बेतवा का जल स्तर घटने का क्रम जारी है। करीब दो मीटर जल स्तर कम होने से लोगों को सता रही बाढ़ की चिंता कम हो गई। वहीं काटी गई बिजली जोड़ आपूर्ति बहाल होने से परेशानी दूर हुई लेकिन दुश्वारियां अभी बाकी हैं। गंदगी के चलते लोगों को संक्रामक बीमारी का भय सता रहा है।
विज्ञापन

बांधों से छोेड़े गए पानी के चलते यमुना अपने खतरे के निशान के निकट पहुंच गई। वहीं, बेतवा खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर दूर रही। लेकिन तटवर्ती बस्तियों में बेतवा का पानी पहुंचनेे लगा। पुराना बेतवा घाट में घरों में पानी घुस गया। इसके चलते वहां की बिजली काट दी गई। उमस भरी गर्मी के साथ लोगों को रात में मच्छरों से जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार भोर से दोनों नदियों के घटने का क्रम शुरू होने के बाद मौजूदा में दोनों नदियां करीब दो-दो मीटर घट गई। बस्तियों से पानी हटते ही बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था चालू कर दी गई। मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि अभी बांधों से पानी छोड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल नदियों का जल स्तर कम हो रहा है। यमुना साढ़े चार सेमी व बेतवा चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रही है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे यमुना का जलस्तर 101.42 मीटर व बेतवा का 100.97 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का खतरे का निशान 103.63 मीटर व बेतवा का 104.54 मीटर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed