फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The visually impaired father broke down while narrating his daughter's suffering.

Hamirpur News: बेटी की पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़े दृष्टि बाधित पिता

Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The visually impaired father broke down while narrating his daughter's suffering.
फोटो27एचएएमपी 24- डीएम कार्यालय के बाहर दृष्टि बाधित पिता के साथ खड़ी नेहा। संवाद
हमीरपुर। विदोखर गांव निवासी दृष्टि बाधित छोटे लाल शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अपनी बेटी की पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़े। कहा कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जब बात उसके बर्दाश्त के बाहर हो गई तो वह थाने पहुंचे लेकिन वहां पर उसकी बात सुनने के बजाए उसे दुत्कार दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने दृष्टि बाधित पिता के साथ नेहा कलक्ट्रेट पहुंची। यहां पर उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह महोबा जिला के खन्ना थाना क्षेत्र में बरभौली गांव निवासी कालका के साथ चार मई 2023 को हुआ था। इसके बाद से ही उसका पति कालका व परिवार के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे। नेहा ने बताया कि पिता की आंखों में रोशनी नहीं है, यह सोचकर प्रताड़ना बर्दाश्त करती रही, लेकिन अब पीटना आए दिन का हो गया। घर पर बात भी नहीं करने देते। सुमेरपुर थाने में प्राथमिकी लिखाई थी। इसके बाद ससुरालियों ने राजीनामा कर लिया। इसके बाद फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 26 फरवरी 2026 को बच्चा छीन लिया और जेवर, कपड़े छीनकर घर से निकाल दिया। नेहा ने बताया कि उसके कोई भाई नहीं है, इस घटना के बाद दृष्टि हीन पिता को बुलाया। खन्ना थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां से दुत्कार कर भगा दिया। यहां पर अतिरिक्त एसडीएम राजकुमार गुप्ता को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने खन्ना थाने में ही सूचना देने की बात कही है। शनिवार को एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed