{"_id":"6aa5966a821e3b61ef042c45","slug":"the-victim-couple-went-on-a-hunger-strike-after-no-action-was-taken-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-144959-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कार्रवाई न होने पर पीड़ित दंपती अनशन पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कार्रवाई न होने पर पीड़ित दंपती अनशन पर बैठा
विज्ञापन
हमीरपुर। सिविल न्यायालय में जमीन संबंधी मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद विवादित स्थल पर जबरन दीवार निर्माण कराए जाने से आहत पीड़ित दंपती शनिवार को कलक्ट्रेट के गोल चबूतरा पर अनशन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।
मौदहा थानाक्षेत्र के कपसा गांव निवासी रामऔतार अपनी पत्नी पान कुंवर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर शुरू किए गए अनशन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन संबंधी वाद मौदहा के न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी रामविलास और उसका पुत्र अनिरुद्ध विवादित स्थल पर निर्माण करा रहे थे। उनकी घर की दीवार तोड़कर अपनी दीवार खड़ी करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत थाना मौदहा पुलिस से कई बार लिखित रूप में की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने विपक्षियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।