फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The thieves crossed the millions of jewels in the house

घर में चोरों ने लाखों के गहने पार किए

Sun, 07 Jan 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
The thieves crossed the millions of jewels in the house
अलमारी का टूटा पड़ा लॉकर। - फोटो : amar ujala
नगर के आदर्श नगर में शुक्रवार की रात बंद घर से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। पड़ोसियों की सूचना से गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली को चोरी की सूचना दी है। चोरी की घटना से मोहल्लेवासी दहशत में है।
विज्ञापन



कृष्ण कुमार द्विवेदी पिछले 30 दिसंबर को अपने बेटे आशुतोष के यहां पत्नी को लेकर दिल्ली चले गए थे। चोरों ने शुक्रवार की रात घर का ताला तोड़ लाखों का माल उड़ा दिया। शनिवार को घर का सामान बिखरा देख पड़ोसियों ने कृष्ण कुमार को फोन से सूचना दी। शनिवार को दिल्ली से आए कृष्ण कुमार ने देखा तो घर का ताला टूटा पड़ा व सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


वहीं अलमारी का लाक टूटा तथा सामान गायब था। जब परिजनों ने देखा तो अलमारी में रखे लाखों के जेवर गायब पाए गए। जिसमें सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर, हाफ पेटी सहित सोने व चांदी के करीब दो लाख के जेवर गायब पाए गए। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके मकान में जालौन जनपद के उदनपुर निवासी विमल रहते हैं। वह सरीला ब्लाक में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी एक जनवरी को विद्यालय की छुट्टी होने के कारण अपने गांव चले गए थे। जिससे घर में कोई नहीं था। उनके पड़ोसी मातादीन आचार्य ने अपनी छत से घर में सामान बिखरा पड़ा देख उन्हें जानकारी दी थी। तब उन्हें जानकारी मिलने पर वह आ सके। इस चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed