{"_id":"6a1498533fcdbc240308cd34","slug":"the-sun-has-been-scorching-since-morning-and-the-temperature-will-rise-further-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-140540-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सुबह से तल्ख रही धूप, अभी और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सुबह से तल्ख रही धूप, अभी और बढ़ेगा तापमान
Tue, 26 May 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 26 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी - शहर के रोडवेज बस अड्डे में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : 1
हमीरपुर। मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी बेहाल करने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचने से लोग बेहाल नजर आए। सुबह से ही तल्ख धूप और उमस भरी गर्मी ने परेशान किए रखा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर में सन्नाटा नजर आया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
हालांकि रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। लोग सिर में गमछा, टोपी बांधकर और महिलाएं छतरी लेकर चलती दिखीं। बताया गया कि गर्मी का प्रकोप हर 24 घंटे में बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. शालिनी ने बताया कि सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल अभी यही स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
-- -- -- -- -- -- -
जिला अस्पताल पहुंचे 644 मरीज
भीषण गर्मी से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 644 मरीज पहुंचे। इनमें 281 पुरुष, 281 महिला और 82 बालरोगी शामिल रहे। फिजिशियन डॉ. परमेंद्रर प्रजापति ने लोगों को धूप में कम निकलने, अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
क्या करें
- धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें।
- अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ लें।
- बासी और तला-भुना भोजन खाने से बचें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- खाली पेट धूप में बाहर न निकलें।