फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The stigma of murder erased after 18 years, two accused acquitted

Hamirpur News: 18 साल बाद मिटा हत्या का कलंक, दो आरोपी बरी

Sat, 02 Mar 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The stigma of murder erased after 18 years, two accused acquitted
हमीरपुर। हत्या के 18 साल पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

एडीजे प्रथम चंद्रभान सिंह ने दोनों हत्यारोपियों चरन यादव व नृपत यादव को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। आरोपी बोले, विवेचक ने गलत फंसा दिया। विवेचना में चश्मदीद गवाह फर्जी पाए गए। कहा कि विवेचक के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

हत्यारोपी के वकील प्राणेश सिंह ने बताया कि राठ थानाक्षेत्र के कस्बा मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शिवराम यादव ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 18-19 जनवरी 2006 को रात करीब दो बजे वह, भाई वीरू कांशीराम यादव खेत से सिंचाई करके घर लौट रहे थे। सैना रोड व मझगवां रोड बाईपास पर नहर कोठी के सामने कार में घात लगाकर बैठे जयप्रकाश उदैनिया, अजय मिश्रा, संतोष शर्मा व वीरेंद्र शर्मा निवासी राठ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने उसके भाई वीरू के सिर में व अजय मिश्रा ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। आरोपी उन्हें भी मारना चाहते थे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाने पर आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। राठ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed