फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The police picked up the groom during the Nikasi

निकासी के दौरान पुलिस ने दूल्हे को उठाया

Wed, 19 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
The police picked up the groom during the Nikasi
राठ में पुलिस हिरासत में आरोपी दूल्हा हेमंत यादव। - फोटो : Amar ujala

निकासी के दौरान पहुंची कोतवाली पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। जिससे वहां मौजूद दूल्हे के परिजनों, नाते रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। आरोपी दूल्हा करीब साढे़ तीन साल से एक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


करीब साढे़ तीन साल पहले 29 सितंबर 2013 को कस्बे की एक युवती ने दो युवकों के विरुद्ध शारीरिक शोषण करने तथा दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उजागर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक आरोपी मुगलपुरा मोहल्ला निवासी फिरोज उर्फ आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा आरोपी हेमंत यादव पुत्र मुन्नालाल फरार हो गया था। कोतवाल घनश्याम पांडे ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी हेमंत पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा। बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी हेमंत शादी करने जा रहा है। उसकी मंगलवार को पनवाड़ी बारात जानी थी। जब हेमंत की निकासी हो रही है। उसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां मौजूद नाते रिश्तेदारों, परिजनों सहित लड़की पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। घर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं और बारात नहीं जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed