{"_id":"69653b90df702c10dc014f94","slug":"the-one-who-is-always-in-the-government-is-happy-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-134758-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिक्र सरकार में हर वक़्त जो रहता हो मगन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिक्र सरकार में हर वक़्त जो रहता हो मगन...
Mon, 12 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो12एचएएमपी 25- मुशायरे में शेर पढ़ते शायर। संवाद
- फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।
मौदहा(हमीरपुर)। गुसियारी गांव में शाह निजामुद्दीन छोटे मियां के उर्स के अवसर पर नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे की सदारत ज़मीर उद्दीन अहमद ज़मीर मियां ने की, जबकि संचालन शायर इनायत मोईन चिश्ती ने किया। मसीह निज़ामी ने शेर पढ़ा जिक्र सरकार में हर वक़्त जो रहता हो मगन.. पर खूब तालियां बजवाई।
कार्यक्रम में मौदहा व कानपुर से आए शायरों ने शिरकत कर नातिया कलाम पेश किया। यावर मौध्वी के शेर...नबी के इश्क़ ने अंदाज वो दिया यावर, बिलाल ने जो कही वो अजान खुशबू दे को श्रोताओं ने काफी सराहा। कानपुर से आए शायर शादाब रजा ने अपने कलाम से माहौल में रूहानियत घोल दी। उनके शेर.. हश्र के रोज़ फरिश्तों से कहेंगे आका, कोई दामन में छिपा है तो छिपा रहने दो पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई।
संचालन कर रहे इनायत मोईन चिश्ती ने भी कलाम पेश करते हुए पढ़ा हम तबाही की दहलीज पर थे खड़े को भी खूब सराहा गया। हाफिज हसरत का शेर उनकी चौखट हो तो सवाली भी बड़ा होता है पढ़ा। कार्यक्रम के अंत में उर्स कमेटी की ओर से सभी श्रोताओं व शायरों का आभार व्यक्त किया गया।