{"_id":"6a8b3c6f824a7404d50bbcd9","slug":"the-nephew-had-killed-the-politician-by-striking-him-with-a-stick-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144152-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भतीजे ने डंडा मारकर की सपा नेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भतीजे ने डंडा मारकर की सपा नेता की हत्या
विज्ञापन
फोटो23एचएएमपी 07- हत्यारोपी छोटू सिंह। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा में रिश्तेदार के घर जीने के पास मृत मिले सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी रिश्ते के भतीजे छोटू सिंह परिहार उर्फ योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, खून से सनी शर्ट और चप्पल बरामद की हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कस्बे के ऊंछा थोक निवासी सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल 15 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे इंगोहटा गए थे। वह वहां अपने रिश्तेदार छोटू सिंह परिहार उर्फ योगेंद्र सिंह के घर ठहरे थे। रात करीब 11 बजे छोटू सिंह उन्हें खाना खिलाने हाईवे स्थित प्रेमनगर के समीप शिवानी ढाबे पर ले गया था। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल के अनुसार ढाबे पर शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। बाद में छोटू सिंह उन्हें वापस इंगोहटा ले गया और सिर पर डंडे से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घटना को हादसा दिखाने के लिए शव को जीने के पास रख दिया और सुबह जीने से गिरकर सिर में चोट लगने से मौत होने की बात फैला दी।
16 अगस्त को सूचना पर मृतक के बड़े भाई कल्लू सिंह चंदेल इंगोहटा पहुंचे थे। पीएचसी में मृत घोषित होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई। भाई और पुत्री ने हत्या की आशंका जताई थी। पुत्री आयुषी सिंह ने इंगोहटा निवासी ज्ञान सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू परिहार और कुंवर बहादुर उर्फ रज्जू कुशवाहा को नामजद करते हुए 21 अगस्त को हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि सपा नेता की हत्या उसके रिश्ते के भतीजे छोटू सिंह परिहार ने की है। उसके नलकूप के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त डंडा, मृतक की खून से सनी शर्ट और चप्पल बरामद की गई है।