फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The mystery of death entangled in the silence of the Samadhis

हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The mystery of death entangled in the silence of the Samadhis
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में गोली लगने से युवक की मौत का मामला हत्या व आत्महत्या में उलझ गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा अनाज के बोरे में बरामद होने से मामला संदिग्ध हो गया है। अभी तक किसी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी है। महज तीन दिन बाद नेहा का सुहाग उजड़ जाने से वह बदहाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालेंद्र अग्निहोत्री (23) की शादी पिछली 10 जून को पत्योरा निवासी महेश द्विवेदी की पुत्री नेहा के साथ हुई थी। हंसी खुशी नेहा विदा होकर 11 जून को टेढ़ा आई थी। 13 जून को दोपहर में बालेंद्र का किसी बात को लेकर बड़े भाई पूणेंद्र अग्निहोत्री से विवाद हो गया। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच गाली गलौज व मारपीट हो गई। इसके बाद बालेंद्र के गले में अचानक गोली लग गई। हैलट में चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोट
टेढ़ा में युवक की मौत के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा अनाज भरे बोरे से बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले में एक गोली लगी पाई गई है। फिलहाल घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। इसी के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि प्रकाश सिंह, सीओ सदर
समधी ने समधी को पीटा
पत्योरा निवासी महेश द्विवेदी ने बताया कि उसे जैसे ही दामाद के मरने की जानकारी मिली तो वह रात में अपने पुत्र के साथ कानपुर पहुंचा। वहां समधी बालकिशन अग्निहोत्री ने उसे गाली गलौज कर लात घूंसों से मारा पीटा, जान से मरवा देनेे की धमकी दी। कहा उसकी बेटी उसके पुत्र को खा गई। किसी तरह उनका पुत्र उसे बचाकर घर लाया है। कहा दामाद के अंतिम संस्कार में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

शादी के थे खिलाफ पिता और भाई
नेहा की मां सुधा ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की पूजा उर्फ रूबी की शादी बालकिशन अग्निहोत्री के बड़े पुत्र पुरेंद्र के साथ हुई थी, छोटी बेटी नेहा की शादी तीन दिन पहले समधी के छोटे पुत्र बालेंद्र के साथ हुई थी। समधी कानपुर में रहते हैं। सुधा ने बताया कि समधी बाल किशन बालेंद्र की शादी कानपुर में करा रहा था। एक माह पूर्व बालेंद्र कानपुर में लड़की देखने भी गया था। लेकिन उसे लड़की पसंद नहीं थी। बालेंद्र ने उसकी पुत्री नेहा से शादी करने की इच्छा जताई तो समधी व दामाद के बड़े भाई पुरेंद्र शंकर भी इसका विरोध किया था। इसको लेकर घर में झगड़ा भी हुआ था। आरोप लगाया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा समधी का ही है। इसी से उसके भाई ने दामाद की हत्या की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed